एम. ए. पूर्व, भूगोल प्रायोगिक परीक्षा 2025-26         स्टेशनरी वितरण सूचना         UG II & III YEAR (NON NEP)_Practical Exam TIME-TABLE-2025-26         स्नातक द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के SEC एवं GE की कक्षाओं हेतु आबंटित कक्ष क्रमांक         स्नातक द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर (NEP) नियमित कक्षा प्रारंभ सूचना एवं समय-सारणी 2025.26 (1)         प्रथम आंतरिक मूल्यांकन समय-सारणी-2025-26-स्नात्तकोत्तर द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर_ M.Com. & POLITICAL SCIENCE         वार्षिक परीक्षा 2026 फॉर्म तिथि वृद्धि सूचना         विज्ञापन_अंशकालीन वैकल्पिक व्याख्याता, विषय-वनस्पतिशास्त्र (ज.भा.प्र.स.)         वार्षिक परीक्षा फॉर्म सूचना एवं शुल्क विवरण_2025-26         TIME-TABLE NEP_UG_SEMESTER EXAM DEC.-JAN. 2025-26        

PRINCIPAL MESSAGE

प्राचार्य की मेज से,


        सभ्यता के आरंभिक काल से ही समाज के विकास में शिक्षा का उल्लेखनीय योगदान रहा है। उसका मूल उद्देश्य व्यक्ति में मानवीय गुणों के विकास के साथ समाज में श्रेष्ठ नागरिक का निर्माण करना है। इधर शिक्षा की सामाजिक उपादेयता को नागरिक की उन योग्यताओं से जोंड़कर देखा जा रहा है, जिनके चलते वह अर्थाेपार्जन और आजीविका - प्राप्ति में भी सक्षम हो सके। इसी दृष्टि से रोजगारपरक शिक्षा पर बल दिये जाने लगा है। ‘मूल्य और अर्थ’ पर समान रूप से केन्द्रित आज के उच्च शिक्षा पर दुहरा दायित्व है। व्यवहारतः श्रेष्ठ नागरिक और जीविका - अर्जन के लिए सक्षम व्यक्ति का निर्माण आज शिक्षा का वास्तविक दायित्व है। इन उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए शासकीय शहीद कौशल यादव महाविद्यालय, गुण्डरदेही, जिला - बालोद (छ.ग.) कार्यरत् है।

        यह महाविद्यालय पिछड़े कृषक - बहुल ग्रामीण अंचल में स्थित है। महाविद्यालय ने इस अंचल में उच्च शिक्षा के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय में स्नातक स्तर की शिक्षा के अलावा राजनीति विज्ञान, भूगोल एवं एम.कॉम विषय में स्नातकोत्तर की शिक्षा उपलब्ध है। ग्रामीण अंचल में स्थित इस संस्था में लगभग हजार छात्र - छात्राएं अध्ययनरत हैं, जिनमें से अधिकतर समाज के निम्न सामाजिक - आर्थिक वर्ग के विद्यार्थी है, इनमें से बड़ी संख्या उन विद्यार्थियों की है जिनकी पूर्व पीढ़ी उच्च शिक्षा की दहलीज तक नहीं पहुंच पाई थी। अपेक्षाकृत कमजोर सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक पृष्ठभूमि के बावजूद इस संस्था के विद्यार्थियों ने अकादमिक क्षेत्र के अलावा सांस्कृतिक, खेलकूद एवं अन्य पाठ्येत्तर गतिविधियों में विभिन्न स्तरों पर उल्लेखनीय उपलब्धियाँ अर्जित की है, जिन पर संस्था को गर्व है।

        बदलते समय के साथ तकनीकी विकास के फलस्वरूप शिक्षा के स्वरूप और उसकी प्रयोजनीयता में हो रहे बदलाव के अनुरूप यह महाविद्यालय विद्यार्थियों को तकनीकी दक्षता के साथ शिक्षा प्रदान करने हेतु कटिबद्ध है। साथ ही रोजगार की संभावनाओं के प्रति जागरूकता विकसित करने के लिए भी संस्था सतत् प्रयासरत् है। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों का भविष्य गढ़ने को प्रतिबद्ध यह महाविद्यालय निष्ठावान एवं सुयोग्य अध्यापकों, संस्था के कर्मचारियों और अध्ययनशील विद्यार्थियों के परिश्रम और अंचल के नागरिकों के सहयोग से निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है।


        मैं संस्था में अध्ययनरत विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूँ।


The Principal

DR. CHANDANA BOSE

Govt. Shahid Koushal Yadav College, Gunderdehi, Dist.- Balod (C.G.)