अतिथि व्याख्याता_अतिथि शिक्षण सहायक विषय भौतिक शास्त्र अंतिम मेरिट सूची का प्रकाशन         अतिथि व्याख्याता_अतिथि शिक्षण सहायक विषय भौतिकशास्त्र अनंतिम मेरिट सूची का प्रकाशन।         अतिथि व्याख्याता_अतिथि शिक्षण सहायक विषय गणित अंतिम मेरिट सूची का प्रकाशन।         PG- II Semester_ 2nd Internal Exam_Time-Table         अतिथि व्याख्याता राजनीति विज्ञान अंतिम मेरिट सूची का प्रकाशन         अतिथि व्याख्याता-अतिथि शिक्षण सहायक विषय गणित के अनंतिम मेरिट सूची का प्रकाशन।         Postmatric Scholarship Notice         NSS शिविर घोषणा-पत्र सूचना         मादक पदार्थ उन्मूलन जागरूकता_ निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता सूचना         "वन्दे मातरम"_ निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता सूचना         अतिथि व्याख्याता_अतिथि शिक्षण सहायक विषय- राजनीति विज्ञान के अनंतिम मेरिट सूची का प्रकाशन        

संविधान दिवस 2021

संविधान दिवस 2021

Date: 26-11-2021

संविधान दिवस के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय गुंडरदेही में आयोजित किया गया एकदिवसीय व्याख्यान।



 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया गया इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं अधिकारी-कर्मचारियों को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. (श्रीमती) श्रद्धा चंद्राकर ने प्रस्तावना की शपथ दिलाई ।
इस अवसर पर महाविद्यालय में एक दिवसीय व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस व्याख्यान में  मुख्य वक्ता के रूप में गुंडरदेही न्यायालय के प्रथम श्रेणी न्यायाधीश माननीय श्री पंकज दीक्षित पधारे। उन्होंने संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह हमारे अधिकारों का मूल स्रोत है तथा देश की शासन प्रणाली इसी के इर्द-गिर्द बुनी हुई है। उन्होंने कहा कि सभी छात्र छात्राओं को संविधान में निहित अधिकार एवं कर्तव्यों के बारे में जानकारी होनी चाहिए तभी वे जिम्मेदार नागरिक बन पाएंगे ।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.(श्रीमती) श्रद्धा चंद्राकर ने बताया कि लोग अक्सर संविधान में निहित अधिकारों की बात करते हैं परंतु जब तक हम संविधान में निहित कर्तव्यों का पालन नहीं करेंगे तब तक अधिकारों की बात करना बेईमानी है। अधिकार और कर्तव्य दोनों को समान रूप से पालन करने पर ही हम संविधान के प्रति अपनी आस्था व्यक्त कर पाएंगे। कार्यक्रम का संचालन डॉ.अभिषेक पटेल ने किया।  राजनीति विभाग की विभागाध्यक्ष श्रीमती गिरिजा वर्मा ने संविधान के मूलभूत विशेषताओं पर प्रकाश डाला एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को विस्तार से बताया। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक डॉ.डी.आर. मेश्राम , डॉ. के.डी. चावले, प्रो.  डी.एस. सहारे, डॉ.(श्रीमती) निगार अहमद एवं अतिथि प्राध्यापकों और भारी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के आयोजन में राजनीति विज्ञान विभाग  एनएसएस और  रेड क्रॉस के स्वयंसेवकों का सराहनीय सहयोग मिला।

Event Gallery