अतिथि व्याख्याता_अतिथि शिक्षण सहायक विषय भौतिक शास्त्र अंतिम मेरिट सूची का प्रकाशन         अतिथि व्याख्याता_अतिथि शिक्षण सहायक विषय भौतिकशास्त्र अनंतिम मेरिट सूची का प्रकाशन।         अतिथि व्याख्याता_अतिथि शिक्षण सहायक विषय गणित अंतिम मेरिट सूची का प्रकाशन।         PG- II Semester_ 2nd Internal Exam_Time-Table         अतिथि व्याख्याता राजनीति विज्ञान अंतिम मेरिट सूची का प्रकाशन         अतिथि व्याख्याता-अतिथि शिक्षण सहायक विषय गणित के अनंतिम मेरिट सूची का प्रकाशन।         Postmatric Scholarship Notice         NSS शिविर घोषणा-पत्र सूचना         मादक पदार्थ उन्मूलन जागरूकता_ निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता सूचना         "वन्दे मातरम"_ निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता सूचना         अतिथि व्याख्याता_अतिथि शिक्षण सहायक विषय- राजनीति विज्ञान के अनंतिम मेरिट सूची का प्रकाशन        

CULTURAL ACTIVITIES_2022

CULTURAL ACTIVITIES_2022

Date: 17-12-2022

CULTURAL ACTIVITIES_2022

‘‘ शासकीय महाविद्यालय, गुण्डरदेही में दो दिवसीय साहित्यिक गतिविधियों का आयोजन’’

शासकीय शहीद कौशल यादव महाविद्यालय, गुण्डरदेही में क्रीड़ा गतिविधि के पश्चात दो दिवसीय साहित्यिक गतिविधि का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत वाद विवाद, तात्कालिक भाषण, स्वरचित रचना, निबंध लेखन, मेहंदी, थाली सजावट, कक्षा सजावट इत्यादि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ.डी.आर.मेश्राम ने की। अध्यक्षीय भाषण में डॉ.डी.आर.मेश्राम ने छात्र-छात्राओं को स्वस्थ प्रतियोगिता स्वरूप को अपनाने के लिए प्रेरित किया और महाविद्यालय में भी विमर्शी वातावरण बनाने को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक डॉ.के.डी.चावले एवं साहित्यक प्रभारी सुश्री शिखा श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन डॉ.ए.के.पटेल, सहायक प्राध्यापक, हिन्दी ने किया। निर्णायक की भूमिका में श्री डी.एस.सहारे, सहायक प्राध्यापक, समाजशास्त्र एवं श्री आर.पी.निषाद, सहायक प्राध्यापक, अंग्रेजी उपस्थित थे। वाद-विवाद प्रतियोगिता का विषय ‘‘ हिन्दी सिनेमा का भारतीय समाज में सकारात्मक प्रभाव’’ था। छात्र-छात्राएं पक्ष-विपक्ष पर अपना विचार प्रस्तुत किये। ‘‘आम चुनाव में युवाओं की भूमिका’’ विषय पर छात्र-छात्राओं ने निबंध लिखा। तात्कालिक भाषण पर विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर अपने विचार दिये।
श्री निषाद जी ने छात्र-छात्राओं को सभी विषयों पर एक समग्र विचार दिया जहां हिन्दी सिनेमा के सकारात्मक पहलुओं पर ध्यान केन्द्रित कर अपने व्यक्तित्व विकास के लिए प्रेरित किया।
श्री डी.एस.सहारे ने छात्र-छात्राओं के विचार व्यक्त करने की शैली और धैर्य की तारीफ की और भविष्य के लिए प्रेरित किये। डॉ.ए.के.पटेल ने भी संचालन के दौरान प्रतियोगिता के विषयों पर अपने विचार संयमित रूप से प्रस्तुत करने और सोशल मीडिया पर विश्वास करने के बजाय, विषय के वास्तविक संदर्भ से जानकारी प्राप्त करने पर बल दिया। प्राचार्य ने संपूर्ण आयोजन में छात्र-छात्राओं के भागीदारी की सराहना की।
x

Event Gallery