अतिथि व्याख्याता एवं अतिथि शिक्षण सहायक, विषय - राजनीति विज्ञान अंतिम मेरिट सूची         अंतिम मेरिट सूची जारी करने के संबंध में सूचना।         अतिथि व्याख्याता एवं अतिथि शिक्षण सहायक, विषय - राजनीति विज्ञान संशोधित अनंतिम मेरिट सूची         अतिथि व्याख्याता राजनीति विज्ञान अनंतिम मेरिट सूची_03_09_2026         GE,VAC,SEC SUBJECT SESSION 2026-27         अतिथि व्याख्याता, विज्ञापन, विषय - राजनीति विज्ञान, 2026-27         अजीमप्रेमजी स्कॉलरशीप नोटीस एवं गाइडलाइन         अमहाविद्यालयीन छात्र-छात्राओ के पंजीयन फार्म के संबंध में सूचना ।         स्नातकोत्तर प्रवेश तिथि वृद्वि के संबंध में सूचना         स्नातक प्रवेश तिथि वृद्वि के संबंध में सूचना        

संविधान दिवस 2023

संविधान दिवस 2023

Date: 28-11-2023

‘‘शासकीय महाविद्यालय, गुण्डरदेही में संविधान दिवस की शपथ’’

शासकीय शहीद कौशल यादव महाविद्यालय, गुण्डरदेही में संविधान दिवस के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संविधान दिवस के महत्व को समझाते हुए प्राचार्य डॉ.डी.आर.मेश्राम ने छात्र-छात्राओं को संविधान की शपथ दिलायी तथा संविधान की उद्देशिका का वाचन किया। इस आयोजन में राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष श्री भूपेन्द्र कुमार ने छात्र-छात्राओं को संविधान के महत्व एवं उसकी विशेषताओं की जानकारी प्रदान की। इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने ‘‘भारतीय विविधता में संविधान की आवश्यकता एवं महत्व’’ विषय पर अपने विचार व्यक्त किये। बी.एससी. भाग-तीन के छात्र चन्द्रशेखर ने स्वरचित कविता के माध्यम से संविधान के निर्माण को चिन्हांकित किया। बी.ए.भाग-दो की छात्रा हेमा देवांगन तथा बी.एस.सी. भाग दो की छात्रा लैना आडिल ने अपने भाषण में विविधता के मध्य मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य के तालमेल के बारे में बताया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.डी.आर.मेश्राम ने प्रतिभागियों की सराहना की तथा छात्र-छात्राओं को भाईचारे के साथ रहने तथा सेवा के लिए प्रेरित किया।

Event Gallery