अतिथि व्याख्याता_अतिथि शिक्षण सहायक विषय भौतिक शास्त्र अंतिम मेरिट सूची का प्रकाशन         अतिथि व्याख्याता_अतिथि शिक्षण सहायक विषय भौतिकशास्त्र अनंतिम मेरिट सूची का प्रकाशन।         अतिथि व्याख्याता_अतिथि शिक्षण सहायक विषय गणित अंतिम मेरिट सूची का प्रकाशन।         PG- II Semester_ 2nd Internal Exam_Time-Table         अतिथि व्याख्याता राजनीति विज्ञान अंतिम मेरिट सूची का प्रकाशन         अतिथि व्याख्याता-अतिथि शिक्षण सहायक विषय गणित के अनंतिम मेरिट सूची का प्रकाशन।         Postmatric Scholarship Notice         NSS शिविर घोषणा-पत्र सूचना         मादक पदार्थ उन्मूलन जागरूकता_ निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता सूचना         "वन्दे मातरम"_ निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता सूचना         अतिथि व्याख्याता_अतिथि शिक्षण सहायक विषय- राजनीति विज्ञान के अनंतिम मेरिट सूची का प्रकाशन        

परिचर्चा

परिचर्चा

Date: 29-11-2023

‘‘शासकीय महाविद्यालय, गुण्डरदेही में सिक्ख गुरुओें की जीवनी पर परिचर्चा’’

शासकीय शहीद कौशल यादव महाविद्यालय, गुण्डरदेही में छात्र-छात्राओं को पंथ निरपेक्षता की सीख देने के क्रम में एक और आयोजन किया गया। सिक्ख सम्प्रदाय के महत्वपूर्ण त्यौहार प्रकाश पर्व के अवसर पर महाविद्यालय परिसर में सिक्ख गुरुओं की जीवनी एवं उनके विचारो पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस परिचर्चा में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ.ए.के.पटेल ने गुरु ग्रंथ साहेब में सम्मिलित विचारों को जीवन में शामिल कर सहज जीवन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सिक्ख गुरुओं की सीख के अनुसार सेवा, दान, लंगर की महत्ता से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र चन्द्रशेखर तथा आकांक्षा महोबिया ने गुरुनानक जी तथा गुरु तेग बहादुर जी के जीवन पर प्रकाश डाला। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.डी.आर. मेश्राम ने आयोजन की सराहना की तथा बच्चों को सर्वधर्मसमभाव के लिए प्रेरित किया। ज्ञात हो महाविद्यालय पंथनिरपेक्षता को आत्मसात करने के उद्देश्य से छात्र-छात्राओं को विभिन्न पंथो एवं सम्प्रदायों की अच्छाइयों का जानकारी देने प्रयासरत् है।

Event Gallery