अतिथि व्याख्याता_अतिथि शिक्षण सहायक विषय भौतिक शास्त्र अंतिम मेरिट सूची का प्रकाशन         अतिथि व्याख्याता_अतिथि शिक्षण सहायक विषय भौतिकशास्त्र अनंतिम मेरिट सूची का प्रकाशन।         अतिथि व्याख्याता_अतिथि शिक्षण सहायक विषय गणित अंतिम मेरिट सूची का प्रकाशन।         PG- II Semester_ 2nd Internal Exam_Time-Table         अतिथि व्याख्याता राजनीति विज्ञान अंतिम मेरिट सूची का प्रकाशन         अतिथि व्याख्याता-अतिथि शिक्षण सहायक विषय गणित के अनंतिम मेरिट सूची का प्रकाशन।         Postmatric Scholarship Notice         NSS शिविर घोषणा-पत्र सूचना         मादक पदार्थ उन्मूलन जागरूकता_ निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता सूचना         "वन्दे मातरम"_ निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता सूचना         अतिथि व्याख्याता_अतिथि शिक्षण सहायक विषय- राजनीति विज्ञान के अनंतिम मेरिट सूची का प्रकाशन        

पं.दीनदयाल उपाध्याय के जन्मशती

पं.दीनदयाल उपाध्याय के जन्मशती

Date: 07-09-2021

" पं.दीनदयाल उपाध्याय के जन्मशती के अवसर पर महाविद्यालय में आयोजित किया गया प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता। "
 

शासकीय शहीद कौशल यादव महाविद्यालय गुण्डरदेही में पं.दीनदयाल उपाध्याय के जीवन के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 40 छात्र - छात्राओं ने भाग लिया। जिन्हें चार ग्रुप में बांट कर पं.दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन यात्रा उनके दर्शन, राष्ट्रनिर्माण में उनकी भूमिका एवं उनके नाम से सरकार द्वारा आरंभ की गई विभिन्न योजनाओं से जुड़े रोचक प्रश्नों को पूछा गया। दस चक्र तक चले इस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विजेता ग्रुप बी रहा जिसका नेतृत्व पुनित राम सोनकर, बी.ए.भाग - एक ने किया। दूसरा स्थान ग्रुप ए को प्राप्त हुआ जिसका नेतृत्व प्रवीण सेन ने किया, बी.एससी. भाग - तीन ने किया। इस प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का संचालन डाॅ.अभिषेक पटेल ने किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ.(श्रीमती) श्रद्धा चन्द्राकर ने छात्र - छात्राओं को पं.दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन से समाज सेवा एवं राष्ट्रभक्ति का संदेश ग्रहण करने पर बल दिया। प्राचार्य महोदया ने इन्हें राष्ट्रनिर्माता बताते हुए इनके उच्च आदर्शो से युक्त पीढ़ी के निर्माण पर जोर दिया। 

साथ ही महाविद्यालय में स्वच्छता से जुडे़ विषयों पर नारा लेखन, पोस्टर, निबंध एवं लघु कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसका उद्देश्य स्वच्छता के प्रति छात्र - छात्राओं में  जागरूकता पैदा करना हैं। इस प्रतियोगिता में प्रथम तीन विजेताओं को नगर पंचायत गुण्डरदेही द्वारा आयोजित सामूहिक स्वच्छता प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। 

Event Gallery